Subscribe Now
Trending News

Blog Post

हम किसी से कम नहीं

यूपी की गूगल गर्ल लाडो अंशिका मिश्रा लखनऊ महोत्सव में सम्मानित 

यूपी की गूगल गर्ल लाडो अंशिका मिश्रा लखनऊ महोत्सव में सम्मानित

गोंडा-  इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के चर्चित प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा के प्रतिभा की धूम रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रही। यहां अलीगंज में आयोजित यूपी महोत्सव 2019 के मंच पर इस नन्हीं प्रतिभा का धमाकेदार प्रदर्शन हुआ। अंशिका ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारत के सभी जिलों का नाम सुनाए, जिसका कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। इस दौरान अंशिका की खूब सराहना हुई। साथ ही ग्रामीण परिवेश की यह नन्हीं बच्ची अपनी प्रतिभा से लखनऊ के लोगों को स्तब्ध किया। आयोजन समिति द्वारा गोंडा की गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा को मोमेंटो, प्रमाण पत्र, तुलसी का पौधा व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया और शुभकामाएं दी गई।

गौरतलब है कि अंशिका मिश्रा भारत के सभी जिलों का नाम सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई खिताब अपने नाम कर चुकी है। स्कूल के प्रधनाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया कि यूपी महोत्सव के अध्यक्ष एन0बी0 सिंह के आमंत्रण पर अंशिका को लखनऊ कार्यक्रम में शामिल कराया गया। डॉक्टर एन0पी0 शर्मा ने नगद धनराशि देकर सम्मानित किया व इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का पूरा जिम्मा लेने का आश्वासन मंच से दिया।

रिपोर्ट – हमारा ब्लैकबोर्ड डेस्क

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *