Subscribe Now
Trending News

Blog Post

हमारा कैम्पस

सोनवर्षा में खूब पानी, रामगढ़ ने की ज्वालामुखी की अगवानी 

सोनवर्षा में खूब पानी, रामगढ़ ने की ज्वालामुखी की अगवानी

शंकरगढ़ के प्रसिद्द रामगढ धाम में सावन का मौसम सुहाना हो गया है। ज्वालामुखी नदी की प्राचीन जल धारा फिर से फूट पड़ी है। पहाड़ के अंदर से कल कल धारा बेग से निकल रही है। जो जन सहयोग से खुदी नदी की धारा से प्रवाहित हो कर सोनवर्षा के बड़े प्राचीन ताल को कई वर्षों बाद भर दिया है। जिससे अथाह जल संरक्षण हो रहा है। गांव के कुंवो में जल ऊपर आ गया है। बिना रस्सी के पानी निकाला जा रहा है।
सोनवर्षा गांव के प्राचीन तालाब पर गांव के कार्यकर्ताओं ने समाज शेखर की अध्यक्षता में जल जन विकास अभियान हेतु बैठक की। जिसमे तय किया की इस प्राचीन तालाब के पश्चिमी छोर पर बांध बना दिया जाये तो यहां पानी रुकेगा और आस पास के कई गांव को लाभ मिलेगा। तब ग्राम प्रधान सहित समस्त लोगो ने तय किया कि प्रस्ताव कर जल्द देंगे जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से सम्बंधित बिभाग से कराने हेतु मांग की जायेगी। जिससे हमेशा के लिये यहाँ का पेयजल संकट दूर होगा।

पहाडी गांव की महिलाओं ने निकाली 

वहीं पहाड़ी गांव की आदिवासी महिलाओ ने समाज शेखर के नेतृत्व में एक रैली गींज गांव तक निकली। जिसमे लोगो को जल संरक्षण हेतु बरसात में अपने आस पास के जल स्रोतों में अधिक से अधिक जल भरे और उसका पेट भरे जिससे हम सब अपने साल भर की जरुरत का पानी संरक्षित करे। वहीं गांव के लोगो ने तय किया कि गांव से गुजरी काथा नदी पूरा पानी लेकर चली जा रही है। अपना बड़ा तलाब खाली है। उसे भरने के लिए जन सहयोग से नाली बनाकर भरा जायेगा। पंचायत और सरकार से भी सहयोग की अपील की गई है।

बरसात में व्यापक जल संरक्षण करेंगे

रामगढ पर्यटन विकास समिति के संयोजक इंद्र भान सिंह , उप संयोजक शरद मिश्र व् समन्वयक राम भवन ने संयुक्त रूप से समाज शेखर केमार्गदर्शन में तय किया गया है कि रामगढ क्षेत्र के आस पास के सभी गांव में जल जन विकास अभियान सघन रूप से चलाकर पंचायत और जनभागीदारी के सम्मिलित प्रयास से इस बरसात में व्यापक जल संरक्षण करेंगे। जो जल जनविकास अभियान के रूप में होगा। इस अवसर पर दिनेश चंद्र पांडेय, सुनील सिंह, बाबा राम दास, जग नारायण दास, बाबा बिकल दास, राम किशुन, शंकर लाल, बीरेंद्र कुमार , प्रधान सोनवर्षा महेंद्र सिंह, ललई के प्रधान हनीफ, ओशा के प्रधान भारत सिंह , जूही बिमल कुमार सिंह, अकुड़िया के प्रधान राज करण सिंह, अतरी कसौता राज नाथ दुबे, भेलाव बबलू सिंह व इंद्र सेन सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *