Subscribe Now
Trending News

Blog Post

हम किसी से कम नहीं

28 जुलाई को होगा घुघुरी लोक उत्सव मिलेगा प्रतापगढ़ गौरव सम्मान 

28 जुलाई को होगा घुघुरी लोक उत्सव मिलेगा  प्रतापगढ़ गौरव सम्मान
लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता ,  तथा सरकारी योजनाओ के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु होगी विविध गतिविधियां
प्रसिद्द पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में प्रति वर्ष की भांति नागपंचमी के पावन अवसर पर घुघुरी लोक उत्सव का भव्य आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे 2 किलोमीटर तेज दौड़ प्रतियोगिता से उक्त उत्सव की शुरुवात होगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले धावकों को सम्मानित किया जायेगा।
यह जानकारी देते धाम के महासचिव व घुघुरी लोक उत्सव के संयोजक डॉ समाज शेखर ने बताया कि  तदोपरांत स्थानीय लोक कलाकारों और बच्चों के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके पश्चात नामी लोक कलाकारों के सावन पर आधारित लोक गायन, लोक नृत्य आदि का प्रस्तुतिकरण होगा। वहीं देश के नामी कवि गण भी इस अवसर पर बीच बीच में कविता के माध्यम से समाज को स्वस्थ मनोरंजन व मार्गदर्शन भी करेंगे। बिभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।
घुघुरी लोक उत्सव में गत वर्ष से प्रतापगढ़ गौरव सम्मान शुरू किया गया था। जो गत वर्ष तत्कालीन लोकप्रिय जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह जी को दिया गया था। इसी कड़ी को बढ़ाते हुए जनपद के विकास में बिभिन्न क्षेत्रो के 15 महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों को प्रतापगढ़ गौरव सम्मान से विभूषित किया जायेगा।
वही गतवर्षो की भांति इलाहाबाद और प्रतापगढ़ की कुछ महिलाओं और बालिकाओं को उत्कृष्ठ कार्यो हेतु गुड़िया सम्मान से विभूषित किया जायेगा।
इस अवसर पर बकुलाही नदी और भयहरणनाथ धाम के आस पास के समाज की भागीदारी से यह कार्यक्रम निरंतर ऊंचाइयों की बढ़ रहा है। यह लोक परम्परा का स्वरुप ग्रहण कर रही है। जहाँ का समाज गुड़िया पीटता नहीं बल्कि सम्मान करता है। वहीं स्थानीय जन समस्याओं में निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु खंड विकास अधिकारी होलागढ़ आराधना त्रिपाठी का सम्मान भी किया जायेगा। वहीँ अमेठी जनपद के जादूगर सम्राट राकेश श्रीवास्तव का भी सम्मान प्रदेश में जागरूकता पैदा करने हेतु किया जायेगा।
यहीं प्रसाद के रूप में घुघुरी को जन सामान्य सहित सभी विशिष्ट जन चाव से ग्रहण करते है और बच्चे भी अपने प्राचीन इस मौसम के लोक व्यंजन घुघुरी से चिरपरिचित हो रहे है।
पूर्ण कार्यक्रम , अतिथि विवरण सोमवार को जारी होगा।

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *