Subscribe Now
Trending News

Blog Post

हमारा ब्लैकबोर्ड अपडेट

कोरोना को देखते हुए चलाया गया प्लाज्मा दान अभियान 

कोरोना को देखते हुए चलाया गया प्लाज्मा दान अभियान

कोविड-19 की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने एक अभियान शुरू किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में ‘प्लाज्मा दान अभियान’ की शुरुआत की है। दिल्ली में शुरू किए गए इस खास अभियान की सह-आयोजक दिल्ली पुलिस बनाई है। इस दौरान दिल्ली पुलिस के COVID-19 से स्वस्थ हुए 26 पुलिसकर्मियों ने अपनी स्वेच्छा से प्लाज्मा दान भी किया।
इस अभियान की शुरुआत करने के बाद दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश भर में COVID-19 महामारी के प्रसार रोकने को रोकने में सभी पुलिसकर्मियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है। बता दें, दिल्ली में इस महामारी से लड़ते हुए लोगों की सुरक्षा करते समय 12 से अधिक पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई है। COVID-19 से ठीक हुए रोगियों से प्राप्त प्लाज्मा कोरोना वायरस के लिये सुरक्षात्मक एंटीबॉडी होती है। जब इस प्लाज्मा को संक्रमित व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कराया जाता है तब यह COVID-19 के रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न कर सकता है।
प्लाज्मा थैरेपी से लोगों को रहे लाभ को ध्यान में रखते हुए इससे रोगियों को दिया जाता है। यह वैसे मरीजों में कारगर देखा गया है जो कि पारंपरिक उपचार से ठीक नहीं हो पा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति जो कोविड-19 से ठीक हो चुका है, और उपचार या होम आइसोलेशन के बाद 28 दिन पूरा कर चुका है, वह अपने रक्त का प्लाज्मा भी दान कर चुका है। बता दें, प्लाज्मा दान की प्रक्रिया 1-3 घंटे में पूरी हो जाती है और उसी दिन प्लाज्मा को एकत्रित किया जा सकता है।

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *