Subscribe Now
Trending News

Blog Post

सलाम आपको

कुपोषण को हरी सब्जियों से हराएंगे: अनामिका सिंह 

कुपोषण को हरी सब्जियों से हराएंगे: अनामिका सिंह

कानपुर। नन्हें नन्हें हाथों द्वारा पौधे लगाने का नजारा आज आज कानपुर में अदभुत था। क्या बच्चे और क्या बड़े सभी पौधे लगाने में जुटे हुए थे। बेनाझावर के आंगनबाड़ी केन्द्र आज बच्चों से गुलजार था। होता भी क्यों न आज जो कुछ भी हो रहा था व पौधे लगाये जा रहे थे सब इन बच्चों के लिए ही तो था। प्रदेश सरकार की पोषण वाटिका योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सब्जियां उगाने की शुरूआत की गई है।

कानपुर की बालविकास परियोजना अधिकारी अनामिका सिंह जिन्होंने सालों से बच्चों को कुपोष से मुक्त कराने के लिए जंग छेड़ रखी हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्कूलों के साथ ही आंगनबाडी केन्द्रों में पोषण वाटिका का शुभारम्भ हुआ है। पोषण वाटिका में सरकार ने सब्जियां उगाने की बात कही है। बालविकास परियोजना अधिकारी अनामिका सिंह प्रदेश सरकार की इस योजना को लेकर खासी उत्साहित हैं। अनामिका कहती हैं कि हमें पोषण वाटिका से ताजी सब्जियां मिलेंगी जिससे बच्चों के कुपोषण को दूर करने में काफी मदद मिलेगी। हरी सब्जियों से हम कुपोषण का हराएंगे।
अनामिका सिंह बताती हैं कि ऐसी योजनाओं के लिए शहर में जगह नहीं होती इसलिए हम लोग गमलों में भी सब्जी उगाने का प्रयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बेनाझावर, गीतानगर, ननकारी, लुधौरा व कृषि डेयरी फार्म आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सब्जियों के पौधे लगायें। पौधरोपण में बच्चों का अनूठा साथ मिला। धनिया चने का साग टमाटर आदि के पौधे लगाते समय बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *